Jan 10, 2013

एक लड़का सदा अपनी मेज़ पर 'पी' लिख कर रखता था...


एक लड़का सदा अपनी मेज़ पर 'पी' लिख कर रखता था। वह
अपनी किताबों और कॉपियों पर भी सदा 'पी' लिख
दिया करता था। घर पर भी उसने जगह-
जगह पर 'पी' लिख छोड़ा था। लोग हैरान होते थे, पर वह
किसी को कुछ
नहीं बताता था। धीरे-धीरे लोगों ने पूछना छोड़ दिया।
हाई स्कूल केबाद वह
कॉलेज में दाखिल हुआ। वहांभी 'पी' लिखने का उसका वह
क्रम चालू रहा। कुछ दिनों तक लड़के आपस में चर्चा भी करते
रहे, पर कोई उसक...े रहस्य को नहीं समझ सका। आखिर में
सहपाठियों ने मज़ाक में उसका नाम ही 'पी साहब' रख
दिया। पर वह क़तई परेशान नहीं हुआ। पढ़ाई में वह खूब मन
लगाता था, अत: एमए में फर्स्ट डिविज़न पास हुआ, और उसे
अपने ही स्कूल में प्रिंसिपल की नौकरी मिल गई।
प्रिंसिपल बनकर जब वह पहले दिन स्कूल में
आया तो छात्रों को अपने'पी' लिखने का रहस्य बताया,
बचपन से ही मेरी कामना थी कि अपने स्कूल का प्रिंसिपल
बनूं। इसी को याद रखने के लिए सदा अपने सामने 'पी'
लिखा हुआ रखता था। आज मेरा वह सपना पूरा हो गया।

No comments:

Post a Comment