Jan 20, 2011

तो ये हैं भारत के सबसे गरीब और अमीर मुख्यमंत्री

अगर भारत के सबसे अमीर और सबसे गरीब सीएम की बात की जाए तो उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री मायावती देश की सबसे अमीर सीएम है जबकि पश्चिम बंगाल के सीएम बुद्धदेव भट्टाचार्य सबसे गरीब मुख्यमंत्री हैं।

मायावती-- भारत के सबसे अमीर मुख्यमंत्री का ताज जाता है उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री बहन मायावती को। बहनजी के पास 86 करोड़ रुपए की संपत्ति है। बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती के पास 75 करोड़ रुपए की निजी संपत्ति है जिसमें ओखला में एक 15.5 करोड़ रुपए का कर्मशल सेंटर और सरदार पटेल रोड़ पर एक 54 करोड़ रुपए का एक प्लॉट शामिल है। इसके अलावा बहनजी के पास 90 लाख रुपए की ज्वैलरी भी है।

प्रकाश सिंह बादल—पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल देश के दूसरे सबसे अमीर मुख्यमंत्री हैं। बादल के पास 8.6 करोड़ रुपए की संपत्ति है। इनके पास 4 करोड़ रुपए के फार्मलैंड और तकरीबन 2 करोड़ रुपए की निजी संपत्ति है। इसके अलावा 38 लाख रुपए की ज्वैलरी भी बादल की संपत्ति में शामिल है।

एन किरन कुमार रेड्डी—आन्ध्र प्रदेश के सीएम किरन कुमार रेड्डी भी इस लिस्ट में शामिल हैं रेड्डी देश के तीसरे सबसे अमीर मुख्य मंत्री है इनके पास 8.1 करोड़ रुपए की संपत्ति है। जिसमें 2.7 करोड़ रुपए तो इनके घर की ही कीमत है। बीएस येदुरप्पा- कर्नाटक के सीएम बीएस येदुरप्पा बीजेपी के कद्दावर नेता माने जाते हैं। इनके पास 5.38 करोड़ रुपए की संपत्ति है। येदुरप्पा के पास 31.5 लाख रुपए का सोना और 15.9 लाख रुपए कीमत की चांदी है। जबकि 3 करोड़ रुपए की प्रॉपर्टी है।



नवीन पटनायक— नवीन पटनायक उडीसा के मुख्यमंत्री है इनकी कुल संपत्ति 4.7 करोड़ रुपए है। इनके पास भुवनेश्वर में 1.5 करोड़ रुपए का फार्महाउस है साथ ही 3 करोड़ से ज्यादा की प्रॉपर्टी दिल्ली और भुवनेश्वर में है। आपको बता दें नवीन पटनायक कुंवारे है और फिर भी इनके पास 1.5 लाख रुपए की ज्वैलरी है।

भूपेन्द्र सिंह हुड्डा- हरियाणा के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा के पास तकरीबन 3.5 करोड़ रुपए की संपत्ति है। हुड्डा के पास तकरीबन 65 लाख रुपए का सोना है।

उमर अब्दुल्ला-- जम्मू कश्मीर क मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के पास 2 करोड़ रुपए की संपत्ति है जिसमें हिमाचल में उनकी एक फैक्ट्री और दिल्ली में एक फ्लैट शामिल है। इसके अलावा उमर अब्दुल्ला के पास 40 लाख की ज्वैलरी है।



नरेन्द्र मोदी-- गुजरात के सुपर मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी के पास 1.78 करोड़ रुपए की संपत्ति है। उनका गांधी नगर में 1.65 करोड़ रुपए का एक फ्लैट हैजबकि आठ लाख रुपए बैंक डिपॉजिट है।


यह तो थे देश के सबसे अमीर सीएम अब हम आपको बतातें है देश के सबसे गरीब मुख्यमंत्री के बारे में यह हैं पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य इनकी कुल संपत्ति केवल 15.2 लाख रुपए है। इनके बैंक डिपॉजिट 6.42 लाख, एलआईसी 2.6 लाख रुपए की है।

2 comments: